Mars Transit Mangal Rashifal Gochar: The coming 30 days are a boon for these zodiac signs Mars Horoscope will give benefits Mangal का मेष गोचर इन राशियों के लिए लाभकारी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mars Transit Mangal Rashifal Gochar: The coming 30 days are a boon for these zodiac signs Mars Horoscope will give benefits

Mangal का मेष गोचर इन राशियों के लिए लाभकारी

Mars Transit Mangal Rashifal Gochar: मंगल मेष राशि के स्वामी हैं। 1 महीने तक मंगल मेष राशि में ही गोचर करेंगे। मंगल के इस राशि गोचर से कुछ राशियों को प्रमोशन मिल सकता है और सैलरी भी बढ़ सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 12 June 2024 04:05 AM
share Share
Follow Us on
Mangal का मेष गोचर इन राशियों के लिए लाभकारी

Mars Transit Mangal Rashifal Gochar: ग्रहों के सेनापति अपनी स्वराशि में बैठे हुए हैं, जो 30 दिनों तक अपनी राशि नहीं बदलने वाले हैं। 1 जून के दिन मीन राशि से मेष राशि में मंगल ने गोचर किया था। मंगल की स्थिति शुभ हो तो व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है और नौकरी-व्यापार में भी खूब तरक्की मिलती है। वहीं, मंगल देव अब 12 जुलाई को अपना अगला राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में मंगल के गोचर से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में-

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कर्क राशि
मंगल ग्रह के अपनी ही राशि मेष में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की सुख-शांति भी बनी रहेगी।

 

धनु राशि
मंगल के गोचर से धनु राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।