संगठन हित में हमेशा तत्पर रहूंगा : सुरज
झारखंड पल्स टू शिक्षक संघ की चतरा जिला इकाई का पुनर्गठन सर्वसम्मति से हुआ। सुरज कुमार कुशवाहा को जिला प्रवक्ता चुना गया। संघ के अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर ने शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा की...

पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। झारखंड पल्स टू शिक्षक संघ की चतरा जिला इकाई का पुनर्गठन सर्वसम्मति से पूरा हुआ। इसमें सुरज कुमार कुशवाहा को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी चुना गया। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं, और उनका सम्मान व अधिकार सुरक्षित रखना संघ की प्राथमिकता है। संघ हमेशा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहेगा।नवनियुक्त जिला प्रवक्ता सुरज कुमार कुशवाहा को प्रिंस कुमार कुशवाहा, रमेश साहू मंटू प्रजापति कुमार चंदन आशीष कुमार सीता राम कुमार सहित जिले के सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान होगा। सुरज कुमार कुशवाहा ने कहा, "शिक्षक सिर्फ ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि देश के भविष्य निर्माता होते हैं। शिक्षकों का सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जब शिक्षक सशक्त होंगे, तभी समाज प्रगति करेगा। मैं शिक्षकों के हितों के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा।"इस कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुटता बनाए रखने और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।"एकता में शक्ति है, और जब शिक्षक संगठित होते हैं, तो शिक्षा का भविष्य उज्जवल बनता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।