Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 7 may 2024 lucky and unlucky zodiac signs rashi today bhavishyafal predictions Aaj ka Rashifal : मेष, वृषभ, कुंभ के लिए अभी प्रतिकूल समय, कन्या वालों को लग सकती है चोट, तुला वाले शनिदेव को प्रणाम करें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 7 may 2024 lucky and unlucky zodiac signs rashi today bhavishyafal predictions

Aaj ka Rashifal : मेष, वृषभ, कुंभ के लिए अभी प्रतिकूल समय, कन्या वालों को लग सकती है चोट, तुला वाले शनिदेव को प्रणाम करें

Horoscope 7 May 2024 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 7 मई को मंगलवार है। मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Anuradha Pandey ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय, नई दिल्लीTue, 7 May 2024 09:07 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka Rashifal : मेष, वृषभ, कुंभ के लिए अभी प्रतिकूल समय, कन्या वालों को लग सकती है चोट, तुला वाले शनिदेव को प्रणाम करें

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 7 May 2024- ग्रहों की स्थिति : मेष राशि में सूर्य, शुक्र और चंद्रमा। वृषभ राशि में गुरु। कन्या राशि में केतु। शनि कुंभ राशि में। मंगल, बुध और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-Rashifal

मेष राशि- मन बुझा-बुझा सा रहेगा। ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा लेकिन बहुत अच्छा नहीं फील करेंगे आप। लाल वस्तु को पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन आय होगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय रहेगा। कुछ खराब नहीं रहेगा। मन बुझा-बुझा सा और मानसिक परेशानी बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। एक निरस्ता सा आपको लगेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी। मान-प्रतिष्ठा ऐसा महसूस होगा कि थोड़ा सा घटा या कहीं अपमानित हुए। बाकी प्रेम, संतान सही रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य ध्यान दें। साथ भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा। एक निरस्ता बनी रहेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति में भी निरस्ता रहेगी। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- शत्रु पारस्त होंगे। रुका हुआ कार्य विघ्न-बाधा के साथ आगे बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य बुझा-बुझा सा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि-  अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं। अपनों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य खासकर मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भूमि,भवन, वाहन की खरीदारी में थोड़ा सा विलंब। गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- नए व्यापार की अभी शुरुआत न करें। थोड़ी एनर्जी की कमी रहेगी। व्यापारिक एनर्जी की कमी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। अभी निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।