Aaj Ka Rashifal 12 June 2024: Today Horoscope Prediction for Mesh to Meen Rashi Zodiac Signs राशिफल 12 जून: मकर समेत इन राशियों के जातक पड़ सकते हैं परेशानी में, ये लोग हरी वस्तु रखें पास, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 12 June 2024: Today Horoscope Prediction for Mesh to Meen Rashi Zodiac Signs

राशिफल 12 जून: मकर समेत इन राशियों के जातक पड़ सकते हैं परेशानी में, ये लोग हरी वस्तु रखें पास

Aaj Ka Rashifal 12 जून 2024 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 12 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Saumya Tiwari ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय, गोरखपुरWed, 12 June 2024 09:45 AM
share Share
Follow Us on
राशिफल 12 जून: मकर समेत इन राशियों के जातक पड़ सकते हैं परेशानी में, ये लोग हरी वस्तु रखें पास

ग्रहों की स्थिति : मंगल मेष राशि में, सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र वृषभ राशि में, चंद्रमा का प्रवेश सिंह राशि में हो चुका है। केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष राशि : भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकता है। बच्चों के सेहत पर ध्यान रखें। बाकी स्वास्थ्य प्रेम और व्यापार अच्छा है। कोई प्रॉब्लम वाली बात नहीं है। तांबे की वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : शुभ समय है। लग्जरी आइटम में बढ़ोत्तरी होगी। जिसको भौतिक सुख-संपदा कहते हैं। थोड़ा फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह-कला के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : ऊर्जा की थोड़ी कमी होगी। प्रेम-संतान दूरी का भाव, व्यापार अच्छा चलेगा। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, कई मार्ग से रुपए-पैसे आएंगे। धन का आगमन होगा। लेकिन निवेश करने से अभी रुकिएगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार चल रहा है। लाल वस्तु पास रखिएगा।

सिंह राशि : सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। फिर भी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि : आमदनी का जरिया बनेगा। यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा है।  प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु राशि : भाग्यवश काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान का साथ है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमी की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : संतान से दूरी, शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। लेकिन स्वंय नर-मस्तक होंगे। सरकारी तंत्र का साथ होगा।  स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली वस्तु का दान करें।