Hindi Newsधर्म न्यूज़shani gochar in meen rashi sadesati in mesh rashi what is not happen in shani sadesati

Shani sadesati : मेष राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती, साढ़ेसाती के दौरान जानें क्या नहीं होता

शनि की साढ़ेसाती अलग-अलग राशियों पर आती है। जीवन में सभी को साढ़ेसाती का सामना करना पड़ता है। लेकिन शनि की साढ़ेसाती को लेकर कंफ्यूज ना हों। इस दौरान बुरा ही नहीं अच्छा भी होता है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 10 March 2025 10:47 AM
share Share
Follow Us on
Shani sadesati : मेष राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती, साढ़ेसाती के दौरान जानें क्या नहीं होता

शनि साढ़ेसाती कोई अभिशाप नहीं है, इस दौरान आप शनि देव से डरे नहीं, यह भी जीवन में आने वाले दूसरे ग्रहों की तरह ही अवस्था है, लेकिन इसमें आपको अनुशासन में रहना चाहिए। इस दौरान आध्यात्म में विश्वास रखना चाहिए। लेकिन अगर डर कर या घबराकर रहेंगे, तो कुछ हासिल नहीं होगा। आपको बता दें कि शनि देव आपको अपने कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जैसा कर्म आपने किया होगा शनि आपको उसी के अनुसार फल देंगे, इस दौरान कुछ उपायों से आप शनिदेव को शांत कर सकते हैं। सबसे पहले उन बातों को जान लें, जो साढ़ेसाती में नहीं होती है। आपको बता दें कि 29 मार्च से मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो रही है। इस दौरान शनि मकर राशि को साढ़ेसाती से मुक्त कर देंगे और मेष पर साढ़े सात के लिए शनि की यह अवस्था शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि 2031 तक शनि की साढ़ेसाती इस राशि पर रहेगी। ऐसे में मेष राशि के लोगों के लिए यह समझना जरूरी है कि साढ़ेसाती में शनि आपका बुरा नहीं करते, बल्कि आपको अनुशासन, ईमानदारी, धैर्य आदि चीजें सिखाकर जाते हैं।

ये भी पढ़ें:शनि के पाए का राशियों क्या होगा असर और शनि का दान किसको करने से मिलेगा लाभ

अकसर लोग कहते हैं कि साढ़ेसाती दुर्भाग्य लाती है। आपको बता दें कि अभी मेष राशि पर साढ़ेसाती शुरू होने वाली है। ऐसे में मेष राशि को इस बात से डरने की जरूरत नहीं कि उनका दुर्भाग्य शनि साढ़ेसाती शुरू होने पर शुरू हो जाएगा। ऐसा नहीं शनि एक कर्म प्रधान ग्रह हैं, जो व्यक्ति को अनुशासन और धैर्य सिखाकर जाते हैं। अगर आप मेहनती हैं, तो शनि की साढ़ेसाती के समय में आपको सफलता भी मिलती है।

अगर मेष राशि वाले सोच रहे हैं कि उनके साथ नेगेटिव चीजे ही होंगी, तो आपको बता दें कि शनिदेव शनि साढ़ेसाती में व्यक्ति आगे बढ़ता है और उसमें बदलाव आता है। इस दौरान उसके धैर्य की परीक्षा होती है और उसे उसकी ईमानदारी और समर्पण के लिए ईनाम भी मिलता है।

शनि आपको आर्थिक और पर्सनल दोनों मैटर्स में अनुशासन सिखाता है। अगर चैलेंज आते हैं, तो सही नजरिया अपनाकर आप स्टेबिलिटी भी पा सकते हैं।

इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।