मूलांक 4 वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के योग बनेंगे। इसके साथ ही सेहत पर ज्यादा ध्यान दें। मानसिक कष्ट मिल सकता है। जीवन में बड़े बदलाव आएंगे। धन लाभ के मार्ग में अवरोध आ सकता है। इस दौरान शत्रु का प्रकोप भी बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम मिलेगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। इस माह में परिवार के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करना आपके लिए अच्छा रहेगा।