Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: इन 5 आसान वास्तु उपायों से आर्थिक परेशानी दूर होने की है मान्यता

Vastu Tips: इन 5 आसान वास्तु उपायों से आर्थिक परेशानी दूर होने की है मान्यता

  • Vastu Tips for Money: वास्तु के अनुसार, कुछ उपायों को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है व धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है।

Saumya TiwariTue, 25 March 2025 04:52 PM
1/6

आर्थिक परेशानी से मुक्ति के लिए वास्तु उपाय

कई बार लाख कोशिशों के बाद भी व्यक्ति के हाथ में धन नहीं टिक पाता है। व्यक्ति के खूब जतन व उपायों को करने के बाद भी धन से जुड़ी परेशानी घेरे रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने पर धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष से मुक्ति व आर्थिक खुशहाली के कुछ बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जातक को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। जानें जीवन में आर्थिक खुशहाली के लिए वास्तु उपाय-

2/6

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धन को आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है। मान्यता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और मां लक्ष्मी का वास होता है।

3/6

विंड चाइम

वास्तु के अनुसार, घर की पश्चिम दिशा में विंड चाइम को लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन का आगमन होता है।

4/6

ताजे फूल

मान्यता है कि आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए घर को ताजे फूलों से सजाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ताजे फूल घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

5/6

तिजोरी के सामने आईना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पैसों के तिजोरी के सामने आईना लगाने से घर में धन का आवक बढ़ता है और पैसों से जुड़ी परेशानियां खत्म होती जाती हैं।

6/6

तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत लाभकारी माना गया है। हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक परेशानी दूर होती है।