दुर्गावती बनीं केंद्रीय सरना संगोम समिति खूंटी की अध्यक्ष
खूंटी में केंद्रीय सरना संगोम समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति के पुनर्गठन पर चर्चा की गई। दुर्गावती ओडेया को अध्यक्ष, राम मुंडा को उपाध्यक्ष, और अन्य सदस्यों का चुनाव किया गया। नए पदाधिकारियों में...

खूंटी, संवाददाता। करम अखड़ा खूंटी में रविवार को केंद्रीय सरना संगोम समिति का बैठक हुई। बैठक में समिति का पुनर्गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में दुर्गावती ओडेया को केंद्रीय सरना संगोम समिति खूंटी करम अखड़ा खूंटी के अध्यक्ष बनाया गया। राम मुंडा को उपाध्यक्ष, सुखराम मुंडा को कार्यकारी अध्यक्ष, विष्णु मुंडा को सचिव, मोदेस्ता तोपनो को कोषाध्यक्ष, कुवांरी होरो को उप कोषाधायक्ष, मनोनीत हस्सा को उपसचिव बनाया गया। जॉनसान गुड़िया, जाबोर मुंडा, लादु मुंडा, भादवा मुंडा को संरक्षक, सुखु पाहन को मुख्य पाहन, राम पाहन, रुइटा पाहन को उप पाहन मनोनीत किया गया। बलावती भेंगरा, सुनीता गुड़िया, मानसिंह मुंडा, करमी टूटी, जयंती धान सान्दु मुंडा, लक्ष्मण मुंडा को संगठन समन्वयक बनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।