Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर मौन धारण करके स्नान करने का क्या फल मिलता है?
- Mauni Amavasya Snan Time: मौनी अमावस्या पर मौन धारण करके स्नान करना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें ऐसा करने से क्या फल मिलता है और स्नान का मुहूर्त-

Mauni Amavasya Snan Benefits 2025: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का पर्व पवित्रता, तपस्या व आत्मशुद्धि का प्रतीक माना गया है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025, बुधवार को है। इस दिन भक्त मौन धारण करके गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। मौनी अमावस्या पर बनने वाला दुर्लभ त्रिवेणी योग इस दिन स्नान व दान का महत्व और बढ़ा रहा है। जानें ज्योतिषर्विद से मौनी अमावस्या पर मौन धारण करके स्नान करने का फल व शुभ मुहूर्त:
मौन धारण करके स्नान करने से क्या फल मिलता है: मौनी अमावस्या का शाब्दिक अर्थ है मौन रहने वाली अमावस्या। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन मौन धारण करके पवित्र नदी में स्नान करने से पु्ण्य की प्राप्ति होती है। व्यक्ति के पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मौनी अमावस्या क्यों कहा जाता है: मौनी अमावस्या पर मौन रहना आत्मसंयम का प्रतीक माना गया है। यह दिन ऋषि-मुनियों की तपस्या व साधना की स्मृति को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सृष्टि के प्रारंभ में ऋषि मनु ने मौन व्रत का पालन किया था, इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है।
मौनी अमावस्या पर पुण्य स्नान का उत्तम समय- मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय से पूर्व मौन धारण करके स्नान करने का अत्यधिक महत्व है। इस साल मौनी अमावस्या का स्नान 29 जनवरी को किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर होगा। स्नान का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त से प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा।
मौनी अमावस्या पर किस भगवान की पूजा की जाती है: मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। इस दिन स्नान के बाद भगवान शिव व भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व धन दान करना अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।