Hindi Newsधर्म न्यूज़Mauni Amavasya 2025 Snan Daan Muhurat Know mauni amavasya significance and rahukaal timing

मौनी अमावस्या पर कब से कब तक रहेगा राहुकाल, जानें स्नान-दान के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • Mauni amavasya 2025 snan muhurat: मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का विशेष महत्व है। महाकुंभ में भी मौनी अमावस्या पर शाही स्नान किया जाएगा। जानें मौनी अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त व राहुकाल का समय-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 28 Jan 2025 03:03 PM
share Share
Follow Us on
मौनी अमावस्या पर कब से कब तक रहेगा राहुकाल, जानें स्नान-दान के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

Mauni amavasya 2025 snan daan muhurat: सनातन धर्म में मौनी अमावस्या व्रत व तिथि का विशेष महत्व है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025, बुधवार को है। अमावस्या का दिन पितृदोष शांति व मुक्ति के लिए शुभ माना गया है। इस साल मौनी अमावस्या पर स्वर्ण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी, तालाब या घर में ही काले तिल व जल का मिश्रण बनाकर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद दान का भी विशेष महत्व है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में स्नान व दान अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। राहुकाल के दौरान स्नान व दान से बचना चाहिए क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में इसे अशुभ काल की श्रेणी में रखा गया है। जानें मौनी अमावस्या पर राहुकाल का समय व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त-

ये भी पढ़ें:29 जनवरी का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

अमावस्या तिथि कितने बजे से कितने बजे तक रहेगी: अमावस्या तिथि 28 जनवरी 2025 को शाम 07 बजकर 35 मिनट से 29 जनवरी 2025 को शाम 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगी।

मौनी अमावस्या पर राहुकाल का समय: मौनी अमावस्या पर राहुकाल दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है।

मौनी अमावस्या पर स्नान-दान के शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त- 05:25 ए एम से 06:18 ए एम

प्रातः सन्ध्या- 05:51 ए एम से 07:11 ए एम

विजय मुहूर्त- 02:22 पी एम से 03:05 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 05:55 पी एम से 06:22 पी एम

अमृत काल- 09:19 पी एम से 10:51 पी एम

ये भी पढ़ें:महाकुंभ में मौनी अमावस्या व माघ पूर्णिमा का स्नान कब है?

मौनी अमावस्या पर स्नान-दान के शुभ चौघड़िया मुहूर्त:

लाभ - उन्नति: 07:11 ए एम से 08:32 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम: 08:32 ए एम से 09:53 ए एम

शुभ - उत्तम: 11:14 ए एम से 12:34 पी एम

लाभ - उन्नति: 04:37 पी एम से 05:58 पी एम

मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का महत्व: मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर स्नान-दान करने से जातक को लंबी आयु, सुख-समृद्धि व आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान करने से पितृदोष दूर होता है और पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार पर कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें