Hindi Newsधर्म न्यूज़Maha Shivaratri 2025 in India and know how to paran mahashivratri vrat

MahaShivratri 2025: महाशिवरात्रि के व्रत का पारण कब करना चाहिए?

साल की 24 शिवरात्रि में सबसे प्रमुख होती है महाशिवरात्रि। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन से पहले सप्ताह में विभिन्न मंदिरों में भगवान की विवाह की रस्में शुरू हो जाती हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 Feb 2025 02:00 PM
share Share
Follow Us on
MahaShivratri 2025: महाशिवरात्रि के व्रत का पारण कब करना चाहिए?

साल की 24 शिवरात्रि में सबसे प्रमुख होती है महाशिवरात्रि। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन से पहले सप्ताह में विभिन्न मंदिरों में भगवान की विवाह की रस्में शुरू हो जाती हैं। हल्दी, मेहंदी से लेकर महाशिवरात्रि के दिन भगवान की बारात निकाली जाती है। आपको बता दें कि त्रिमूर्ति (संस्कृत: त्रिमूर्ति 'तीन रूप' या 'त्रिमूर्ति') में ब्रह्मा को निर्माता, विष्णु को संरक्षक और शिव को संहारक कहा जाता है। कहते हैं कि अगर आप भगवान शिव की पूजा पूरे साल नहीं करते हैं, तो सिर्फ एक दिन शिवजी की पूजा करके साल भर की शिवरात्रि का फल ले सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इस दिन लोग व्रत करते हैं और फिर अगले दिन व्रत का पारण किया जाता है। अगर आप निशित काल पूजा शिवरात्रि पर करते हैं, तो 27 फरवरी को रात को 12.09 मिनट से 12.59 तक निसित काल की पूजा कर सकते हैं।

कब करें महाशिवरात्रि व्रत का पारण
शिवरात्रि के व्रत का पारण अगले दिन यानी 27 फरवरी को किया जाएगा। शाम को फलाहार आदि कर सकते हैं। जो लोग चार पहर पूजा करते हैं, वो भी अगले दिन पारण करेगें। इस दिन सुबह स्नान करके भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करें। इसके बाद भगवान को चंदन लगाएं। महादेव पर बेलपत्र, गंगाजल चढ़ाएं, फूलों की माला पहनाएं, इसके बाद ही व्रत खोलें। शिवरात्रि व्रत पारण में सात्विक भोजन ही करें। शुद्ध घी से पवित्र होकर इसे बनाएं। कहते हैं कि व्रत पारण में कभी मूली, बैंगन, तले हुआ भोजन नहीं खाना चाहिए। भगवान की आरती उतारकर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान का ध्यान करें।

महाशिवरात्रि डेट और टाइम

26 फरवरी 2025, बुधवार को महा शिवरात्रि

निशिता काल पूजा समय 12:09 पूर्वाह्न से 12:59 पूर्वाह्न, 27 फरवरी

शिवरात्रि पारण का समय, 27 फरवरी को प्रातः 06:48 बजे से प्रातः 08:54 बजे तक

इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें