New Executive Committee Formed at Takula Block Teacher Union Meeting ताकुला ब्लॉक के राशिसं के ललित अध्यक्ष, वीरेंद्र मंत्री, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsNew Executive Committee Formed at Takula Block Teacher Union Meeting

ताकुला ब्लॉक के राशिसं के ललित अध्यक्ष, वीरेंद्र मंत्री

राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ताकुला का अधिवेशन सफल रहा। ललित तिवारी को अध्यक्ष और वीरेन्द्र सिजवाली को निर्विरोध मंत्री चुना गया। अध्यक्ष पद पर ललित ने 58 मत प्राप्त किए। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSat, 17 May 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
ताकुला ब्लॉक के राशिसं के ललित अध्यक्ष, वीरेंद्र मंत्री

राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ताकुला का अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ललित तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष और वीरेन्द्र सिजवाली ब्लॉक मंत्री बने। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और अधिवेशन में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही नई कार्यकारिणी के चुनाव भी हुए। अध्यक्ष पद पर ललित तिवारी, हेमलता लसपाल और संतोष काण्डपाल मैदान में थे। इसमें ललित तिवारी सर्वाधिक 58 मत हासिल कर अध्यक्ष बने। वहीं, हेमलता को 47 और संतोष को 43 मत प्राप्त हुए। वहीं, विरेंद्र सिंह सिजवाली निर्विरोध मंत्री बने। उपाध्यक्ष में सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष महिला में लता वर्मा, संयुक्त मंत्री में अंकित जोशी, संयुक्त मंत्री महिला में किरण उपाध्याय, आय व्यय निरीक्षक में पंकज बुढ़लाकोटी चुने गए।

यहां उप शिक्षा अधिकारी आर रजनीश कर्ण, निर्वाचन अधिकारी हेमेंद्र जोशी, जिला संयुक्त मंत्री कैलाश रावत , प्रांतीय संयुक्त मंत्री लक्ष्मण सजवाण, मंडलीय मंत्री रवि शंकर गुसाईं, मंडलीय उपाध्यक्ष महेंद्र पटवाल, मंडलीय संयुक्त मंत्री शिवराज बनकोटी, मंडलीय संगठन मंत्री प्रमोद मेहरा, जिला अध्यक्ष भारतेंदु जोशी, जिला प्रचार मंत्री कमल किशोर तिवारी, गिरीश आगरी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।