Hindi Newsधर्म न्यूज़Leo Weekly Horoscope Singh Rashi ka Saptahik Rashifal 2- 8 February 2025 future predictions

सिंह साप्ताहिक राशिफल (2-8 फरवरी): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 2 Feb 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
सिंह साप्ताहिक राशिफल (2-8 फरवरी): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

Leo Weekly Horoscope, सिंह साप्ताहिक राशिफल (2-8 फरवरी 2025): इस सप्ताह आपका कॉन्फिडेंस ही आपकी संपत्ति है। लवलाइफ अनुशासन और कमिटमेंट के कारण अच्छी रहेगी। आपकी हेल्थ अच्छी है। अपने खर्चों पर नजर रखें। ऑफिस में गोसिप से बचें और काम पर फोकस करें।

लव राशिफल- प्यार में आपसी समझ और बातचीत को महत्व दें। चाहे आप किसी रिलेशनशिप में हैं या फिर सिंगल आपको अपने पार्टनर की बातों को सुनना होगा, अपनी फीलिंग्स को अच्छे से जाहिर करना होगा, इससे आपका रिलेशनशिप और बेहतर होगा। अगर आपके रिश्ते में कोई गलतफहमी हैं तो धैर्य के साथ उन्हें हल करें। कपल्स एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

करियर राशिफल- इस सप्ताह आपकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी है। आपको अंतर्ज्ञान से लाभ होगा। आपको नए काम को अप्रोच करने के लिए अपने क्रिएटिव स्किल्स का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे इनोवेटिव सोल्यूशन सामने आएंगे। अपने साथ काम करने वालों के साथ सहयोग करके आप अच्छे रिजल्ट पा सकते हैं, इसलिए टीम वर्क के लिए खुले रहें। अपने लंबे समय के गोल्स पर फोकस करें और आगे बढ़ने के लिए कदम उठाएं।

आर्थिक राशिफल- इस सप्ताह समृद्धि है और इस वजह से इलेक्टॉनिक चीजें खरीदेंगे। इस सप्ताह आप कोई वाहन खरीदने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। सप्ताह के मध्यम का समय पैसा दान करने के लिए अच्छा है, वहीं कुछ लोगों को आज पुश्तैनी जमीन मिल सकती है। आर्थिक फैसले लेने से पहले किसी आर्थिक एक्सपर्ट से बात करें। बिजनेसमैन के आज बकाया का भगुतान हो जाएगा।

स्वास्थ्य राशिफल- इस सप्ताह सिंह राशि वालों को छोटी दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन आपको दवाई मिस नहीं करनी है। कुछ बुजुर्गों को सांस से जुड़ी दिककत हो सकती है, इसके अलावा जोड़ों का दर्द भी आपको परेशान करेगा। ऑफिस में और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखें, इससे आपका मेंटल स्ट्रेस दूर करने में मदद मिलेगी। अपनी डाइट का ध्यान रखें। गर्भवती महिलाओं को इस सप्ताह अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:Monthly Horoscope February: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी?
ये भी पढ़ें:मासिक अंकराशि: मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना?
अगला लेखऐप पर पढ़ें