Aaj Ka Rashifal 22 March 2025 Horoscope Today Lucky Zodiac signs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal: 22 मार्च को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 22 March 2025 Horoscope Today Lucky Zodiac signs from aries to pisces

Aaj Ka Rashifal: 22 मार्च को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

  • Aaj Ka Rashifal 22 March 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 22 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 22 March 2025 05:33 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal: 22 मार्च को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 March 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा का प्रवेश धनु राशि में हो चुका है। शनि कुंभ राशि सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

22 मार्च को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें और हरी वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:बुध मीन राशि में कब तक? इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मिथुन राशि- शत्रु मित्र बनने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान भी मध्यम रहेगा। नौकरी-चाकरी व व्यापार अच्छा है। शुभता बनी रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम से बेहतर की ओर। व्यापार भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

ये भी पढ़ें:शुक्र 19 मार्च से मीन राशि में अस्त, इन 3 राशियों को होगा फायदा

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं भी उपलब्ध होंगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार भी मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।