पुष्कर सिंह धामी की पत्नी ने चांद देख तोड़ा व्रत, देखें सीएम ने कैसे मनाई करवा चौथ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने भी इस मौके पर चांद देखकर करवा चौथ का व्रत तोड़ा। इस मौके पर सीएम धामी की पत्नी गीता धामी ने पानी पीकर व्रत तोड़ा।

देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। करवा चौथ के मौके पर सुहागिन स्त्रियां निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने भी इस मौके पर चांद देखकर करवा चौथ का व्रत तोड़ा। इस मौके पर सीएम धामी की पत्नी गीता धामी ने पानी पीकर व्रत तोड़ा। एएनआई ने इस मौके पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के परिवार का करवा चौथ मनाते हुए तस्वीरें भी शेयर की हैं।
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का अधिक महत्व होता है। इस दिन व्रती स्त्रियों को चंद्रमा का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज चंद्र दर्शन करना जरूरी माना जाता है। भारत के सभी राज्यों में चंद्रमा अलग-अलग समय पर उदित होता है। इस समय में ज्यादा फर्क नहीं होता है। चांद के दर्शन देश के लगभग सभी हिस्सों में हो गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।