Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Chief Minister Pushkar Singh Dhami tension will increase gairsain budget session 2023 Congress and other organizations plan to gherao Vidhansabha

गैरसैंण बजट सत्र-2023 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ेगी टेंशन! विधानसभा घेराव को कांग्रेस सहित अन्य संगठनों का बना यह प्लान

गैरसैंण में आगामी बजट सत्र- 2023 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टेंशन बढ़ सकती हैं। राजनीतिक दलों से लेकर गैर-राजनीतिक दलों ने सत्र के दौरान उत्तराखंड सरकार का घेराव करने का प्लान बनाया है।

Himanshu Kumar Lall देहरादून, मुख्य संवाददाता, Sun, 5 March 2023 08:20 AM
share Share

गैरसैंण में आगामी बजट सत्र- 2023 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टेंशन बढ़ सकती हैं। राजनीतिक दलों से लेकर गैर-राजनीतिक दलों ने सत्र के दौरान उत्तराखंड सरकार का घेराव करने का प्लान बनाया है। कांग्रेस से लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि लंबित मांगों के निस्तारण के लिए विधानसभा का घेराव किया जाएगा। 

कांग्रेस ने भी भी सरकार को घेरने का बनाया प्लान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी प्रकोष्ठ और विभाग अध्यक्षों को 13 मार्च को प्रस्तावित गैरसैंण विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित घेराव को लेकर करन माहरा ने शनिवार को कांग्रेस भवन में सभी प्रकोष्ठ और विभागों की बैठक ली।

इस मौके पर माहरा ने कहा कि इस समय देश चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है। उन्होंने सभी अनुसांगिक संगठनों को 13 मार्च के घेराव में संख्याबल के साथ मौजूद रहने को कहा। बैठक में इंटक प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष संगठन- प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, बुद्विजीवी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप जोशी आदि मौजूद रहे।

विस कूच करेगा संयुक्त मोर्चा 
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन पुरानी पेंशन की मांग को लेकर विधानसभा कूच करेगा। मोर्चा की गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल की शनिवार को हुई ऑनलाइन बैठक में रणनीति तय गई। 

जनजाति समुदाय के लोगों ने गैरसैंण विधानसभा घेरने का ऐलान
नीती-माणा घाटी के जनजातीय समुदाय पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने से गुस्साए जनजाति समुदाय के लोगों ने शासन-प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आक्रोशित लोगों ने कहा कि जल्द ही प्रशासन द्वारा आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो 13 मार्च को विधानसभा भवन गैरसैंण का घेराव करेंगे। 

उन्होंने कहा कि आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को नोटिस भेजा गया है। जबकि दूसरे पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, एक आरोपी का कहना है कि सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इस बारे में उन्होंने पुलिस को भी लिखित तौर पर दिया गया है। 

डीएम की अनुपस्थिति पर नाराज  जिलाधिकारी के कार्यालय में मौजूद न होने पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नाराजगी जताई। पुलिस कर्मियों की ओर से रैली में पहुंचे लोगों को समझाया गया। जिसके बाद संयुक्त मजिस्ट्रट दीपक सैनी को प्रदर्शन कारियों ने ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में जुटी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को दिन भर खूब पसीना बहाना पड़ा। 

मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया से डिटेल मांगी गई है। एक सोशल मीडिया से जानकारी मिल गई है। जिसके आधार पर एक आरोपी को नोटिस भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी ने लेख को एक सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसे कुछ लोगों ने दूसरे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। आरोपी ने कुछ किताबें भी लिखी हैं, उनका भी अवलोकन किया जा रहा है। मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
नताशा सिंह, जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक, चमोली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें