नगर पालिका प्रशासन से समझौता वार्ता हुई
खटीमा। नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के साथ सफाई कर्मचारी प्रतिनिधियों की समस्याओं पर वार्ता हुई। वार्ता में अधिशासी अधिकारी सहि

खटीमा। नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के साथ सफाई कर्मचारी प्रतिनिधियों की समस्याओं पर वार्ता हुई। वार्ता में अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित लिपिक एवं सभासद तथा कर्मचारी प्रतिनिधि के रूप में संतोष गौरव, ग्रेस देवी, अनिल कुमार, राजा, राकेश, विनोद, मनोज, गिरीश देवी, जीत देवी, गिलो देवी, विनीता देवी, पूनम देवी, गुड्डी, अनीता देवी, आदि कर्मचारियों से चार्च की। अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला ने समस्या के हल का लिखित पत्र दिया है। कर्मचारी नेता गौरव ने कहा कि अगले कुछ दिनों के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।