रुड़की में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचा
रुड़की। शहर का तापमान गुरुवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण लोगों को अपने दैनिक का
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीThu, 3 April 2025 07:04 PM

शहर का तापमान गुरुवार को 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण लोगों को अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने में परेशानी हो रही है। गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली। इससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में तेज धूप होने के चलते लोग गर्मी से परेशान हुए। वहीं स्कूल से लौटते समय छोटे बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लगातार तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।