प्रशिक्षण सिविर के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को समझाया कांग्रेस का इतिहास
- कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: गणेश गोदियालप्रशिक्षण सिविर के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को समझाया कांग्रेस का

उत्तरी हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में कांग्रेस के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रशिक्षक सीताराम लाम्बा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास को समझाया। कैसे आजादी के आंदोलन में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजादी के बाद देश निर्माण और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि शिविर से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा। इससे हमारे कार्यकर्ता सैद्धांतिक और नैतिक रूप से मजबूत होंगे। कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओें की भूमिका अहम है। पार्टी के पदाधिकारियों को भी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर इसमें अहम भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता एक कड़ी के रुप में कार्य करेंगे। तभी संगठन और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को बल मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।