Women Congress Protests Against MP Minister Vijay Shah s Remarks on Colonel Sophia Qureshi मसूरी में महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsWomen Congress Protests Against MP Minister Vijay Shah s Remarks on Colonel Sophia Qureshi

मसूरी में महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया

महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादास्पद बयान के खिलाफ मसूरी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। जसबीर कौर ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 15 May 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
मसूरी में महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान के खिलाफ गुरुवार को मसूरी में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शहीद भगत सिंह चौक पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही पुतला भी फूंका। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष और पालिका सभासद जसबीर कौर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने मंत्री विजय शाह और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। जसबीर कौर ने कहा कि विजय शाह का बयान भाजपा की मानसिक स्थिति को बताता है। उन्होंने कर्नल सोफिया के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह अपमानजनक हैं।

भाजपा एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं उनके नेता देश की शान कर्नल सोफिया पर इस तरह के बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन में में सुधा कंडारी, संगीता भंडारी, राजेश्वरी डोभाल, शिक्षा डोभाल, रिया, पिंकी, सोनिया, सुरभि, विजय लक्ष्मी, रूचि रावत मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।