District Level National Yoga Olympiad 2025 Held in Jharkhand जिला स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड संपन्नब, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsDistrict Level National Yoga Olympiad 2025 Held in Jharkhand

जिला स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड संपन्नब

झुमरी तिलैया में 15 मई को जिला स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2025 का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता सीडी बालिका प्लस टू हाई स्कूल में हुई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चार बालक और दो...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाThu, 15 May 2025 10:32 PM
share Share
Follow Us on
जिला स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड संपन्नब

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। जिला स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2025 का आयोजन सीडी बालिका प्लस टू हाई स्कूल में 15 मई को हुई। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना कोडरमा के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी। मीडिल स्कूल कक्षा 6 से 8 व माध्यमिक विद्यालय कक्षा 9 से 10 बालक, बालिका शामिल थे। प्रतियोगिता में सभी प्रखंडों के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें चार बालक व दो बालिका का चयन राज्य स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2025 के लिए किया गया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम परमार ने किया। कक्षा 6 से 8 के 10 से 14 वर्ष बालक वर्ग में कौशिक कुमार व सत्यम कुमार का चयन किया गया।

कक्षा 9 से 10 के 14 से 17 वर्ष बालक वर्ग में शिवम कुमार व आयुष कुमार सिंह का चयन किया गया। वहीं कक्षा 9 से 10 के 14 से 17 वर्ष बालिका वर्ग में तनुश्री व पलक कुमारी का चयन किया गया। सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 20 मई को रांची रवाना होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।