Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनCongress Protests Against BJP Leaders in Dehradun Burns Effigies

राहुल गांधी पर टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश

फोटो महानगर कांग्रेस ने फूंका भाजपा नेताओं का पुतला भारूवाला ग्रांट में भी

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनWed, 18 Sep 2024 11:41 AM
share Share

फोटो महानगर कांग्रेस ने फूंका भाजपा नेताओं का पुतला

भारूवाला ग्रांट में भी कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर दून के कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेस महानगर की ओर से एश्लेहॉल पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका एवं भारूवाला में प्रदर्शन किया गया।

बुधवार को महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एश्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। गोगी ने कहा कि भाजपा नेता राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल और अपमानजनक बातें कर रहे हैं, जो बेहद गलत बात है। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने हाल ही में जो बयान दिया है। वह निराशाजनक है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, डॉ. प्रतिमा, अभिनव थापर, आलोक मेहता, पूनम कडारी, गौरव शर्मा, मोहम्मद फारूख, वीरेंद्र पंवार, अभिषेक तिवारी, शकील मंसूरी, उदय सिंह, मरगूब आलम आदि मौजूद रहे।

मोहब्बेवाला चौक पर प्रदर्शन

देहरादून। भारूवाला ग्रांट के मोहब्बेवाला चौक पर ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड़ एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अगुवाई में राहुल गांधी के विरुद्ध हिंसात्मक बातें करने वाले शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जो लोग अनर्गल बातें कर रहे हैं, वह अपनी छोटी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। इस दौरान रमेश कुमार मंगू, मोहन गुरुंग, ललित थापा, गौरव चौधरी, टीटू त्यागी, शमशेर अली, नंदन नेगी, बसंत थापा, सूरत सिंह लांबा, वीके अरोड़ा, नाजीर खान, विजय कुमार, राम बहादुर तमांग आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें