Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरRevival Hopes for Historic Saryu River Suspension Bridge After Inspection

सरयू नदी में बने झूला पुल की होगी जल्द मरम्मत

सरयू नदी पर बने 113 वर्ष पुराने झूला पुल की मरम्मत और नवीनीकरण की उम्मीद जगी है। पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने लोनिवि अधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन द्वारा आवाजाही रोकी गई है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरFri, 13 Sep 2024 03:26 PM
share Share

सरयू नदी पर बना झूला पुल की मरम्मत तथा नवीनीकरण की आश जगी है। पूर्व काबीना मंत्री बलवंत भौर्याल ने लोनिवि किे अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। कहा कि 113 वर्ष पुराना पुल ऐतिहासिक है। जिसे खोलने के सार्थक प्रयास होने चाहिए। नगर में अंग्रेजी के जमाने में बना झूला पुल पर जिला प्रशासन ने आवाजाही रोकी है। जिसके कारण व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पुल की मरम्मत के लिए पूर्व मंत्री भौर्याल ने कमर कस ली है। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से आगणन तैयार कर पुल का नवीनीकरण कराने को कहा है। जिसके लिए विभाग ने कंसल्टेंसी कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की है। शीघ्र ही झूला पुल की मरम्मत होने की संभावना है। विधायक पार्वती दास ने कहा कि शासन से पुल की मरम्मत को लेकर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों की भी मांग है। इस दौरान सुबोध लाल साह, निर्वतमान सभासद धीरेंद्र परिहार आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें