Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़वाराणसीLong Queues for Aadhaar Card Registration at Ghazipur Post Offices Amid Failed Special Camps

नहीं हो रहा डाकघरों पर विशेष कैंप का पालन

नहीं हो रहा डाकघरों पर विशेष कैंप का पालननिवार को भी आधार केंद्र खुला दस बजे - विशेष कैंप के कारण सुबह छह बजे ही डाक घरों पर पहुंचे लोग फोटो-101,102

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीSat, 7 Sep 2024 07:31 PM
share Share

गाजीपुर, संवाददाता। जिले के डाक घरों में आधार कार्ड बनवाने के लिए हो रही भारी भीड़ को देखते हुए डाक विभाग ने जिले के पांच केंद्रों पर शनिवार को विशेष कैंप लगाने की कवायद की थी। इसके तहत सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक डाकघर खोलकर आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया था। मगर डाक कर्मचारी उच्चधिकारियों के आदेश का पालन नहीं कर रहे है। रोज की तरह सुबह दस बजे से शाम पांच तक ही आधार कार्ड बनाने का कार्य किया गया। शनिवार को विशेष कैंप में शामिल दिलदारनगर डाकघर, सादात डाकघर, सैदपुर डाकघर और जखनियां डाकघर को सुबह छह बजे से खोलना था। इसके लिए सुबह छह बजे से ही लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचने लगे। मगर डाक कर्मचारी रोज की तरह ही सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आधार का कार्य किए। इससे डाक विभाग के विशेष कैंप इन डाक घरों में दिखता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में लोगों को विशेष कैंप का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि डाक विभाग ने इन केंद्र पर सुबह छह से शाम सात बजे तक विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया था।

नहीं हुआ विशेष कैंप का पालन

दिलदारनगर। स्थानीय बाजार स्थित उप डाकघर में विशेष अभियान के तहत शनिवार को सुबह छह बजे से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। केंद्र पर पहुंचे उषा सिंह, रितु कुमारी, शहाना खातून, देवा कुमारी, विशाल कुमार, विवेक कुमार, राधे श्याम पाल, रविकुमार, नीतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को भी रोज की तरह सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ही आधार बनाने का कार्य हुआ। जबकि शनिवार को आधार कार्ड के लिए विशेष कैंप लगा कर सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक आधार कार्य होने थे। जमील अख्तर खान ने बताय कि 100 से अधिक महिला पुरुष बच्चे का आधार कार्ड बनता है।

आधार कार्ड बनवाने के लग रही लम्बी कतार

सादात। नया आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने वालों की संख्या इन दिनों बढ़ गई है। डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबी कतार में लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा है। इस बाबत पोस्टमास्टर बृजेश यादव ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के कार्य में लगे डाकघर के आधार आपरेटर अच्छेलाल को आधार बनाने और संशोधन का कार्य तेजी से करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था करते हुए जनता की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

आधार कार्ड बनवाने के चक्कर में छूट रहे पसीने

खानपुर। आधार कार्ड बनवाने गए लोगों ने बताया कि कार्ड बनाने का समय शनिवार की सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक का है। जबकि कार्ड बनाने वाले अधिकारी सुबह 10 बजे काम शुरू करते हैं। एक व्यक्ति का कार्ड बनाने में लगभग 15 मिनट का समय लगाते हैं। इससे लाइन में लगे लोगों को सुबह से शाम तक खड़े रहना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कार्यालय में एक कंप्यूटर है जिनमें से एक पर ही काम हो रहा है। सैदपुर डाक अधीक्षक प्रकाश भारती ने बताया एक अक्तूबर के लिए 650 टोकन बांटा गया।

भोर से ही लग रही डाकघर पर लाइन

जमानियां। स्थानीय नगर पालिका परिषद के बगल स्थित डाक घर पर आधार कार्ड बनवाने का कार्य सुबह 10 बजे से होता है। लेकिन आधार कार्ड बनवाने वाले लोग भोर में चार बजे से ही आ जाते हैं। इसके बाद भी 25 से 30 लोगों तक का ही कार्ड बनाया जाता है। पूजा, संतोषी, राहुल, पंकज, मनोज ने बताया कि सुबह सुबह पहुंचकर नम्बर लगाया जाता है। फिर भी नंबर नहीं आ पा रहा है।

एक दिन में 20 से 25 कार्ड बन रहे

जखनिया। क्षेत्र में यूनियन बैंक जखनिया, उप डाकघर जखनिया और बीआरसी पर ही आधार कार्ड बनाया जाता है। बैंक में छुट्टी होने पर आधार कार्ड नहीं बनता है। वहीं डाकघर में मुश्किल से एक दिन में 20 से 25 आधार कार्ड ही बन पा रहे हैं। जबकि रोज केंद्रो पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लगी रहती है। भीड़ को देखते हुए टोकन प्रणाली शुरू की गई फिर भी भीड़ कम नहीं हो रही है।

वर्जन

डाक घरों पर हो रही भीड़ को देखते हुए जिले के पांच डाक घरों में शनिवार को विशेष कैंप के तहत सुबह छह से शाम सात बजे तक आधार कार्य होने का निर्देश दिया गया है। जो डाक कर्मचारी निर्देश का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। - पीसी तिवारी, मंडल अधीक्षक, गाजीपुर।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें