Heatwave Alert in Varanasi Temperatures Soar to 44 C with Upcoming Thunderstorms दोपहर बाद बदलाव, तेज हवा संग बूंदाबादी , Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsHeatwave Alert in Varanasi Temperatures Soar to 44 C with Upcoming Thunderstorms

दोपहर बाद बदलाव, तेज हवा संग बूंदाबादी

Varanasi News - वाराणसी में मौसम विभाग ने लू के कारण तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी दी है। सोमवार और मंगलवार को लू चलने की संभावना है। हालांकि, अरब सागर में बने चक्रवाती संचरण के कारण आंधी-बारिश के बाद तापमान...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीMon, 12 May 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
दोपहर बाद बदलाव, तेज हवा संग बूंदाबादी

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गंगा के मैदानी इलाकों से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान जोर दिखाने लगा है। मौसम विभाग की वेबसाइट आईएमडी के अनुसार सोमवार और मंगलवार को लू चलेगी। 14 मई से हीटवेव के साथ पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। आगे चार पांच दिन यह स्थिति रहने के बाद अरब सागर में बने चक्रवाती संचरण से पूर्वी इलाकों में आंधी-बारिश होगी और आर्द्रता बढ़ने से तापमान में थोड़ी कमी आएगी। इससे पहले रविवार सुबह तेज धूप निकली थी। दोपहर में गर्म हवा लू का एहसास करा रही थी। करीब तीन बजे अचानक आसमान में काले बादल छाए।

इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही थी। भगवानपुर, सुंदरपुर, गोदौलिया सहित अन्य क्षेत्रों में करीब पांच मिनट बूंदाबादी हुई। इसके बाद हल्की उमस बढ़ गई। वहीं रात में रामेश्वर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बूंदाबादी हुई। अधिकतम तापमान्य 42.8 और न्यनूतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दोनों सामान्य से क्रमश: 2.5 और 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हैं। मौसम विभाग के अनुसार काशी दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रही। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवस्तव ने कहा कि आगे आसमान साफ होगा। इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।