Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up news today updates 30 september 2024 cm yogi adityanath mayawati haryana chunav weather rain alert

UP Top News Today: हरियाणा के रण में आज फिर गरजेंगे योगी, बहराइच में पकड़ा गया तेंदुआ

  • UP Top News Today: सीएम योगी आदित्‍यनाथ हरियाणा विधायनसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशियों के पक्ष में प्रचार करने जाएंगे। हरियाणा के भिवानी, हिसार और पंचकुला में उनकी चुनावी रैलियां होंगी। बसपा प्रमुख मायावती की भी आज करनाल में रैली होगी।

Ajay Singh लाइव हिन्दुस्तानMon, 30 Sep 2024 03:06 AM
share Share

UP Top News Today 30 September 2024: सीएम योगी आदित्‍यनाथ सोमवार को एक बार फिर हरियाणा विधायनसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशियों के पक्ष में प्रचार करने जाएंगे। हरियाणा के भिवानी, हिसार और पंचकुला में उनकी चुनावी रैलियां होंगी। बसपा प्रमुख मायावती भी आज बसपा प्रत्‍याशियों के पक्ष में प्रचार करने हरियाणा जाएंगी। उनकी जनसभा करनाल में होगी। बहराइच में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद, कल किसान की ली थी जान

उधर, बहराइच में कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के नौबना जंगल के किनारे बसे धर्मपुर गांव में रविवार देर रात लगाए गए पिंजरे में बंधे मवेशी के शिकार के फिराक में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ कैद हो गया है। रविवार दोपहर इसने एक युवा किसान को मार डाला था। वन महकमे की टीम पिंजड़े में कैद तेंदुए को रेंज कार्यालय ले गई है।

पढ़ें यूपी की टॉप न्‍यूज

UP में नदियां उफान पर, 11 जिलों में बाढ़; योगी ने तत्‍काल मदद का दिया आदेश

पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। रविवार को भी पूरे प्रदेश खासकर पूर्वी जिलों में जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण राज्य की नदियां उफान पर हैं। नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रविवार को कन्नौज में बारिश के बीच कच्चा मकान ढहने से दो, सुलतानपुर में दीवार गिरने से एक और ऊंचाहार, सोनभद्र, गाजीपुर में आकाशीय बिजली एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 11 जिलों में बाढ़ के हालात हैं।

बहराइच में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद, कल किसान की ली थी जान

बहराइच के मुर्तिहा कोतवाली के ककरहा रेंज के नौबना जंगल से सटे धर्मपुर बेझा के मजरे मैकूपुरवा में रविवार दोपहर लगभग एक बजे खूंखार तेंदुए ने 35 वर्षीय कंधई पुत्र जगजीवन की जान ले ली थी। हमले में युवक की मौत से लोगों में काफी आक्रोश था, जिस पर रविवार देर रात वन विभाग ने पिजड़ा लगाया गया था। सोमवार को तड़के लगभग तीन बजे वयस्क तेंदुआ पिंजरे में बधी बकरी के शिकार के प्रयास में पिंजरे में कैद हो गया।

छत पर सो रही किशोरी से पड़ोसी ने किया रेप, चीखपुकार पर पहुंचा परिवार, भागा आरोपी

मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में छत पर सो रही 14 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी युवक ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। चीखपुकार सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाला आरोपी अयाज उर्फ मुन्ना बीते काफी समय से परेशान करता आ रहा है।

बिल लागू हुआ तो वक्फ की संपत्तियां माफिया मुक्त होंगी, शहाबुद्दीन समर्थन में

वक्फ की संपत्तियों के लिए संसद में संशोधन बिल सरकार लेकर आ रही है। बरेलवी उलमा इस संशोधित बिल के मंजूर होने का इंतजार कर रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बिल के समर्थन में फिर से आए हैं। उन्होंने कहा कि बिल लागू हुआ तो वक्फ की संपत्तियां माफिया मुक्त होंगी। रविवार को उन्होंने प्रेस नोट के साथ एक वीडियो जारी कर नये बिल को लागू करने का समर्थन किया है।

यमुना एक्सप्रेसवे को KGP से जोड़ने को यहां बनेगा इंटरचेंज, 20 KM का बचेगा चक्कर

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के जगनपुर-अफजलपुर के पास यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) को जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने यहां प्रस्तावित इंटरचेंज के निर्माण की अनुमति दे दी है। अनुमति के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने भी निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।

यूपी की अन्‍य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए 'लाइव हिन्‍दुस्‍तान' के साथ।  

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें