Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsWoman Attempts Suicide in Chakalvanshi Hospitalized After Serious Injuries
महिला ने फंदे से लटक जान देने का किया प्रयास
Unnao News - चकलवंशी के गौराकला गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों से फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। जयपाल की पत्नी सरिता ने रात में पंखे के हुक में रस्सी डालकर फांसी लगा ली, लेकिन परिजनों ने समय पर उसे...
Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावSun, 18 May 2025 02:55 AM

चकलवंशी। महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे पर लटक जान देने का प्रयास किया। आसीवन थाना क्षेत्र के गौराकला गांव के रहने वाले जयपाल की पत्नी सरिता ने शुक्रवार रात देर रात किसी बात से आहत होकर पंखे के हुक में रस्सी का फंदा डाल कर फांसी लगा ली। तभी परिजनों ने देख लिया और रस्सी काट कर नीचे उतारा। मगर तब तक वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी। परिजन उसे लेकर मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।