One Nation One Election BJP Youth Conference Highlights Benefits for India एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर युवा मोर्चा ने की गोष्ठी, Unnao Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsUnnao NewsOne Nation One Election BJP Youth Conference Highlights Benefits for India

एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर युवा मोर्चा ने की गोष्ठी

Unnao News - उन्नाव में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी सलिल बिश्नोई ने बताया कि इससे प्रशासनिक और आर्थिक दक्षता बढ़ेगी, विकास कार्यों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, उन्नावMon, 28 April 2025 11:19 PM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर युवा मोर्चा ने की गोष्ठी

उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सिंगरोसी स्थित एक कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा ने गोष्ठी कराई। वन नेशन.वन इलेक्शन विषय पर आयोजित गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी सलिल बिश्नोई ने एक राष्ट्र एक चुनाव की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से कई तरह के फायदे होंगे। इससे प्रशासनिक और आर्थिक दक्षता बढ़ेगी। विकास कार्यों में निरंतरता आएगी। राजनीतिक स्थिरता मिलेगी और चुनावी खर्च में भी कमी आएगी। बताया कि बार-बार चुनाव से एकात्मकता कम हो रही है। इससे राष्ट्रवाद कमजोर हो रहा है। यह राष्ट्रीय अखंडता के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समय पर होने वाले चुनावों से आम आदमी का जीवन प्रभावित होता है। एक देश एक चुनाव को जन आंदोलन बनाना जरूरी है। इसे गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। इससे राष्ट्र और समाज मजबूत होगा। गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा आदि ने भी अपने विचार रखे । इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष बालाराव गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रवीण शुक्ला, नगर अध्यक्ष क्षितिज शुक्ला, ऋषि परिहार, आर्यन चौरसिया,अमन चौरसिया, सुशील तिवारी, अखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।