Braahmin Community Protests Against Akhilesh Yadav and Samajwadi Party in Sultanpur डिप्टी सीएम पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपाई आक्रोशित, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsBraahmin Community Protests Against Akhilesh Yadav and Samajwadi Party in Sultanpur

डिप्टी सीएम पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपाई आक्रोशित

Sultanpur News - सुलतानपुर में सहकारी बैंक के डायरेक्टर कृष्ण नारायण तिवारी के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के सामने अखिलेश यादव का...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरMon, 19 May 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
डिप्टी सीएम पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपाई आक्रोशित

सुलतानपुर, संवाददाता। सहकारी बैंक के डायरेक्टर कृष्ण नारायण तिवारी उर्फ किन्नू तिवारी की अगुवाई में ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी और उनके मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, अखिलेश यादव के खिलाफ नारे लगाए। कलेक्ट्रेट के सामने अखिलेश यादव का पुतला फूंका। यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के एक्स एकाउंट से उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लेकर दिए गए विवादित व आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में की गई। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर किन्नू तिवारी ने कहा ब्राह्मण, समाज का प्रबुद्ध वर्ग हैं। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल द्वारा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा, यह समाजवादी पार्टी के लिए ताबूत की कील साबित होंगी।

सपा को इसका अंजाम 2027 चुनाव में भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में शामिल सनी मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज भारतीय संस्कृति का आधार है। उन्होंने कहा, ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी की गन्दी व गाली गलौज वाली राजनीति को सबक सिखाएगी। विरोध प्रदर्शन में रमेश शर्मा प्रधान, रमेश उपाध्याय,अखिलेश शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, शुभम द्विवेदी एडवोकेट, राजेश मिश्रा, सुधांशु तिवारी,शुभम तिवारी, प्रवीण मिश्रा, ज्ञान पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।