Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Strange act of the newlywed bride, made her drink intoxicating tea just before the wedding night

नई नवेली दुल्हन की अजब कारस्तानी, सुहागरात से ठीक पहले पिलाई नशीली चाय

नई नवेली दुल्हन ने ससुराल आते ही खेल कर दिया। सुहागरात से ठीक पहले पूरे परिवार को नशीली चाय पिला दी। इसके बाद घर में रखी नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानTue, 4 March 2025 10:22 PM
share Share
Follow Us on
नई नवेली दुल्हन की अजब कारस्तानी, सुहागरात से ठीक पहले पिलाई नशीली चाय

यूपी के अलीगढ़ में नई नवेली दुल्हन की अजब कारस्तानी सामने आई है। सुहागरात से ठीक पहले उसने ससुरालियों को नशीली चाय पिला दी। जब सभी बेहोश हो गए तो अपने साथियों को बुलाया और घर में रखी नगदी के साथ ही जेवर आदि लेकर रफूचक्कर हो गई। परिजनों को कई घंटे बाद होश आया तो माजरा जानकर हैरान रह गए। मामला गौंडा थाना क्षेत्र के गांव बासौली का है। पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव बासौली निवासी रवि कुमार के बड़े भाई गुलवीर सिंह की शादी 28 फरवरी को लखीमपुर खीरी की सीमा देवी से हुई थी। लखीमपुर खीरी के गांव पलिया निवासी बिचौलिया हरिओम ने शादी तय कराई थी। शादी के लिए दो लाख रुपये भी लिए गए थे। शादी के बाद सीमा को ससुराल बासौली लाया गया। एक व दो मार्च को गीत-संगीत आदि की रस्में हुईं।

ये भी पढ़ें:पति को पीठ पर लादकर CMO दफ्तर पहुंची महिला, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हुए सख्त

तीन मार्च की रात सीमा ने फोन कर अपने साथियों को घर बुलाया। इसी दौरान धोखे परिवार वालों को नशीली चाय पिला दी। आरोप है कि कोई दवा भी सुंघाई गई थी। इससे पूरा परिवार ही बेहोश हो गया।

परिवार वालों के बेहोश होने पर दुल्हन अपने साथियों के साथ फरार हो गई। इस दौरान घर में रखा 25 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई। कई घंटे बद जब गुलवीर सिंह को होश आया तो पत्नी को घर में नहीं पाया। काफी तलाश के बाद भी सीमा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पता चला कि घर में रखी नगदी और जेवरात भी गायब हैं।

ये भी पढ़ें:योगी को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट के बाद मचा हड़कंप

अब उन्हें पूरा मामला समझते देर नहीं लगी। तुरंत गौंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ेगी। एसपी देहात अमृत जैन के अनुसार जिले में पूर्व में भी इस तरह से शादी करवाकर घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पुराने गिरोह से कनेक्शन भी देखा जा रहा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें