Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Polls : Congress declared candidate Savita Pandey joined BJP Tarabganj assembly seat

यूपी चुनाव से कांग्रेस को एक और झटका, तरबगंज सीट से घोषित प्रत्याशी सविता पांडेय ने थामा भाजपा का हाथ

उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। गोंडा जिले के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा...

Shivendra Singh एएनआई, लखनऊSun, 6 Feb 2022 05:37 PM
share Share

उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। गोंडा जिले के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी सविता पांडेय ने भाजपा का हाथ थाम लिया। रविवार को लखनऊ बीजेपी ऑफिस में सविता पांडेय ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा राज्य मुख्यालय में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सविता पांडेय को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सविता पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों द्वारा सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की जनकल्याणकारी नीति से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुई हैं। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में मां, बहनों, बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति प्रदेश भाजपा सरकार की प्रतिबद्वता से प्रत्येक महिला में यह विश्वास अटूट हुआ है कि बेटियां सिर्फ भाजपा सरकार में ही सुरक्षित हैं।

सविता पांडेय का स्वागत करते हुए डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि भाजपा परिवार में सभी का सम्मान है। भाजपा सरकार बनाने के लिए हमें गांव, गली, मोहल्लों, चौराहों तक पार्टी का संदेश लेकर जाना है। ताकि, भाजपा सरकार फिर बन सके. सविता पांडेय के अलावा बीएसपी के अवधेश वर्मा, कांग्रेस के प्रेमशंकर शर्मा, आरएलडी के कमलेश पांडे, लोकदल के मनोज चौधरी भी बीजेपी में शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें