Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़suhagraat par dulhan sang soi dulhan aankh khuli to bistar par mila devar

सुहागरात पर दूल्हे संग सोई दुल्हन, सुबह आंख खुली तो बिस्तर पर मिला कोई और, सच्चाई सुन महिला के खड़े हो गए रोंगटे

दूल्हा और दुल्हन के लिए शादी की पहली रात बेहद खास होती है। सात फेरों के बाद दोनों ही इस रात का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कोई घर पर ही रहकर इस रात को खास बनाते हैं तो कोई पहाड़ों पर जाकर...

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 24 July 2024 09:36 AM
share Share

दूल्हा और दुल्हन के लिए शादी की पहली रात बेहद खास होती है। सात फेरों के बाद दोनों ही इस रात का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कोई घर पर ही रहकर इस रात को खास बनाते हैं तो कोई पहाड़ों पर जाकर एन्जॉय करता है। लेकिन जब रात को आपका पार्टनर आपके साथ हो और आंख खुले तो कोई और बिस्तर पर मिले तो तो तगड़ा झटका लगेगा। ऐसा ही एक मामला यूपी के पीलीभीत से सामने आया है। यहां एक महिला शादी के सारे अरमानों को लेकर अपने अपनी ससुराल पहुंची। सुहागरात के लिए घर वालों ने कमरे को सजाया हुआ था। रात को दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ सो गया। सुबह जब दुल्हन की आंख खुली तो दूल्हा गायब था, उसकी जगह कोई और बिस्तर पर सो रहा था। ये देखकर दुल्हन के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि ये सिलसिला एक दिन ही नहीं पूरे दो महीनें तक चलता रहा। लेकिन दुल्हन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब महिला को जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। ससुराल वालों ने भी महिला को धमकाया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। यहां परिवार को पूरी जानकारी दी। घर वालों के साथ महिला थाने पहुंची तो ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। 

टीवी-9 भारतवर्ष रिपोर्ट के अनुसार मामला दो प्रदेशों की सीमा क्षेत्र का है। उत्तराखंड राज्य के शक्तिफार्मा की रहने वाली एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद वह अपनी ससुराल पहुंची। यहां सुहागरात पर वह पति के साथ सोई, लेकिन सुबह उठी तो उसके बिस्तर पर पति की जगह उसका देवर सोया हुआ था। इस बारे में जब पति से पूछा गया तो उसने टाल-मटोल करके मामले को दबा दिया, लेकिन ये सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ। महिला का कहना हे कि हर रात उसका सोने से पहले उसका पति रोज मिठाई देता था। मिठाई में नशीली दवा मिली होती थी। मिठाई खाते ही उसे नींद आ जाती थी। इसके बाद उसका देवर आकर उसके साथ सो जाता था। रात भर उसकी आबरू लूटता था।

ससुराल वालों को इसकी जानकारी। महिला ने बताया कि करीब दो महीने तक ये सिलसिला चलता रहा। एक दिन महिला को शक हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है। एक दिन वह बिना मिठाई खाए ही सो गई। इसके बाद देवर बिस्तर पर पहुंच गया और उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। महिला ने जब इसकी जानकारी ससुराल वालों को दी तो उल्टे उन्होंने उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। और घर वालों के साथ थाने पहुंची। महिला ने देवर, पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

पति के जाते ही कमरे में आता था देवर

महिला ने बताया कि मिठाई खिलाने के बाद उसका पति कुछ देर के लिए बाहर चला जाता था। इसे बाद वह सो जाती थी, इसी दौरान उसका देवर कमरे में आकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाता था। शादी की पहली रात भी यही हुआ था। सुबह जब वह उठी तो उसे शारीरिक संबंध बनाने का एहसास हुआ, लेकिन ससुराल में पहला दिन होने के कारण वह कुछ कह नहीं सकी थी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें