Indian Women s Party Celebrates Operation Sindoor Success with Tricolor March भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsIndian Women s Party Celebrates Operation Sindoor Success with Tricolor March

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sonbhadra News - भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा राबर्ट्सगंज के बरैला गांव से शुरू होकर बरकरा तक पहुंची। महिला कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और वीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 19 May 2025 10:29 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा राबर्ट्सगंज के बरैला गांव से शुरु होकर बरकरा तक पहुंची। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने किया। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। उन्होंने वीर सैनिकों को सलामी दी। भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। यात्रा का उद्देश्य आमजन को जागरूक करना और सैनिकों के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना था।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उस ऐतिहासिक सम्मान का प्रतीक है, जब विश्व इतिहास में पहली बार किसी परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी देश के घर में घुसकर प्रहार किया गया। उन्होंने कहा, मात्र 90 मिनट में पाकिस्तान के 11 एयरबेस ध्वस्त किए गए और 100 से अधिक आतंकियों का सफाया कर भारत की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की गई। इस यात्रा का लक्ष्य न केवल ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन जताना है, बल्कि युवाओं एवं आम नागरिकों में देशभक्ति, अनुशासन और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ करना भी है। जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि कहा कि हमारे भारतीय सेना के वीर रणबांकुरों ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। भारत की सेना के शौर्य को पूरी दुनिया देख चुकी है। कहा कि आपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल वीरता का प्रदर्शन किया बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि नया भारत आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा मे देने में सक्षम है। इस मौके पर जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी, प्रिया सोनकर, रितु अग्रहरि, आरती चौबे, तारा देवी, वंदना वर्मा, श्रेया पांडेय, कंचन, कविता यादव, पूनम गुप्ता आदि मौजूद रहे। घोरावल में सोमवार को भारतीय जवानों के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर के घोरावल रावर्टसगंज मार्ग, मेन तिराहा, दुर्गा मंदिर, शिवद्वार तिराहा के पास संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जयकारे तथा वंदे मातरम के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा की अगवानी क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने किया। इस मौके पर भाजपा घोरावल मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल, राजकुमार चौबे, सुरेश शुक्ला, रमाकांत दुबे, सुनील चौबे, माला चौबे, कपिल नाथ शुक्ला, शिवदास शास्त्री, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, अशोक कुमार अग्रहरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, बाबूलाल शर्मा, कैलाश सिंह, सुरेंद्र मौर्य, सिद्धनाथ दुबे, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।