भाजपा ने कार्यक्रमों की रूपरेखा पर की चर्चा
Sitapur News - सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की...

सीतापुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य रूप से आगामी अभियान रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने जिला पदाधिकारियों को अभियान के सफल आयोजन के विषय में जानकारी व दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित दायित्व वितरण भी किया। इस अवसर पर करुणा शंकर त्रिपाठी, सुधाकर शुक्ला, कंचन प्रभा पांडे, इंदू सिंह सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।