Protests Erupt in Siddharthnagar Against Terror Attack on Tourists in Pahalgam रैली निकाल जताया आक्रोश, फूंका आंतकवाद का पुतला, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsProtests Erupt in Siddharthnagar Against Terror Attack on Tourists in Pahalgam

रैली निकाल जताया आक्रोश, फूंका आंतकवाद का पुतला

Siddhart-nagar News - 28 एसआईडीडी 13: रविवार को बर्डपुर में रैली निकाल आंतकवाद का पुतला फूंकते लोग। र शाम विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बर्डपुर में रैली न

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थMon, 28 April 2025 11:49 PM
share Share
Follow Us on
रैली निकाल जताया आक्रोश, फूंका आंतकवाद का पुतला

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार की देर शाम विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बर्डपुर में रैली निकाल कर आक्रोश जताया। हिंदूवादी संगठनों के लोग प्रदर्शन करते हुए आंतकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान आंतकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

बर्डपुर चौराहे पर एकत्रित हुए लोग बुद्ध तिराहे तक रैली निकाली। इसके बाद आतंकियों का चौराहे पर पुतल दहन किया। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय ने कहा कि निहत्थे हिंदुओं पर कायरना हमला किया गया है। धर्म पूछकर मारा गया है। पहलगाम की घटना से हर हिंदू आक्रोशित है। श्रीसिंहेश्वरी देवी मंदिर के आचार्य दिव्यांशु ने कहा कि केन्द्र सरकार को इसका मुंहतोड़ जबाव देना होगा। जिला उपाध्यक्ष सुनील मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह पहलगाम में पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर गोली मारकर हत्या की गई है इससे हिंदुओं का खून खौल रहा है। इसका बदला जरूर लिया जाएगा। इस दौरान अखिलेश जायसवाल, जयप्रकाश, राकेश मिश्र, आकाश मोदनवाल, सत्यप्रकाश मद्धेशिया, आशीष सिंह, विकास अग्रहरि, कमलेश जायसवाल, विवेक गोस्वामी, विंध्याचल पांडेय, करन चौधरी, मनोज गुप्त, सूरज पटवा, प्रिंस मौर्य आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।