BJP to Launch Shaurya Tiranga Yatra in Shravasti आज निकलेगी भाजपा की शौर्य तिरंगा यात्रा, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsBJP to Launch Shaurya Tiranga Yatra in Shravasti

आज निकलेगी भाजपा की शौर्य तिरंगा यात्रा

Shravasti News - भाजपा द्वारा शनिवार को शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा करेंगी। यात्रा भिनगा काली माता मंदिर से शुरू होकर जूनियर हाईस्कूल भिनगा में समाप्त होगी। इस दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीFri, 16 May 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
आज निकलेगी भाजपा की शौर्य तिरंगा यात्रा

श्रावस्ती,संवाददाता। भाजपा की ओर से शनिवार को शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिश्रीलाल वर्मा ने बताया कि सामाजिक संगठनों व समाजसेवियों की ओर से नागरिक सुरक्षा के बैनर तले शौर्य व पराक्रम के प्रति अपनी कृतज्ञता दर्शाते हुए शनिवार को शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा भिनगा काली माता मन्दिर से शुरू होकर जूनियर हाईस्कूल भिनगा में समाप्त होगी। जिसमें आम लोग राष्ट्रध्वज लेकर पदयात्रा की जाएगी। शनिवार को ही त्याग, समर्पण और न्याय की प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्री शताब्दी स्मृति अभियान 2025 का जिले में शुभारंभ किया जाएगा।

जिसका शुभारंभ भाजपा उत्तरप्रदेश की वरिष्ठ नेत्री व प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा करेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।