Sana who came to her mother home in Meerut from Pakistan now hopes for help only from the Indian government पाकिस्तान से मेरठ मायके आई सना को अब भारत सरकार से ही मदद की आस, वापसी हो रही मुश्किल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsSana who came to her mother home in Meerut from Pakistan now hopes for help only from the Indian government

पाकिस्तान से मेरठ मायके आई सना को अब भारत सरकार से ही मदद की आस, वापसी हो रही मुश्किल

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से आए लोगों को भारत छोड़ना है। सना का पासपोर्ट भारत का है, जबकि दो बच्चों के पासपोर्ट पाकिस्तान के हैं। ऐसे में अब सना का पाकिस्तान जाना मुश्किल हो रहा है। सना को अब भारत सरकार से ही मदद की आस है। सना गुहार लगाई हे।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 28 April 2025 09:26 AM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तान से मेरठ मायके आई सना को अब भारत सरकार से ही मदद की आस, वापसी हो रही मुश्किल

पाकिस्तान से दो बच्चों के साथ यूपी में मेरठ के सरधना में अपने मायके आई सना को अब भारत सरकार से मदद की दरकार है। सना का पासपोर्ट भारत का है, जबकि उसके दो बच्चों के पासपोर्ट पाकिस्तान के हैं। ऐसे में अब सना का पाकिस्तान जाना मुश्किल हो रहा है। जल्द ही वह डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाएंगी।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, पाकिस्तान से आए लोगों को भारत छोड़ना है। सना भी अपने दो बच्चों के साथ पाकिस्तान जाने के लिए बार्डर गईं थी, लेकिन सना का पासपोर्ट भारत का होने के कारण वापस कर दिया गया, जबकि दोनों बच्चों का पाकिस्तान का पासपोर्ट होने के कारण प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। ऐसे में सना बार्डर से लौट गई। अब सना और उसके परिवार के लोग गुहार लगा रहे हैं कि भारत सरकार उनकी मदद करे। अब उनके पास कुछ दिन का समय शेष है।

शादी के नौ साल बाद मिलती है पाकिस्तान की नागरिकता सना का निकाह 2020 में पाकिस्तान में रहने वाली बुआ के बेटे से हुआ था। सना वर्तमान में भारतीय नागरिक है। वह पाकिस्तान में टूरिस्ट वीजा पर रहती है, जो हर छह माह बाद बढ़ता रहता है। नौ साल बाद ही पाकिस्तान की नागरिकता मिलती है। वहीं बच्चों का जन्म पाकिस्तान में होने के कारण वे जन्मजात पाकिस्तानी नागरिक हो गए।

ये भी पढ़ें:बच्चों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट पर सना भारतीय,मायके से पाक वापसी में फंसा पेंच

मरियम महमूद की तबियत बिगड़ी

वहीं बुलंदशहर पाकिस्तान से शादी करके खुर्जा आई मरियम महमूद की तबियत बिगड़ने से पाकिस्तान की उसकी वापसी अटक गई है। वापसी के लिए उसका पति अफसरों से मोहलत मांग रहा है। मरियम महमूद ने प्रधानमंत्री से भारत में रहने देने की गुहार लगाई है।