Police Arrest Criminal with Firearm and Stolen Bike in Laukahi देसी पिस्तौल और गोली के साथ बदमाश गिरफ्तार, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPolice Arrest Criminal with Firearm and Stolen Bike in Laukahi

देसी पिस्तौल और गोली के साथ बदमाश गिरफ्तार

लौकही के नरहिया थाना पुलिस ने रविवार रात गश्ती के दौरान एक बदमाश को पकड़ा, जिसके पास एक देशी पिस्तौल और जिन्दा गोली थी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुरली गांव के रविंद्र साफी के रूप में हुई है, जिसने 19...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीTue, 29 April 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
देसी पिस्तौल और गोली के साथ बदमाश गिरफ्तार

लौकही। नरहिया थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि को गश्ती के क्रम में एनएच-227 पर नरहिया ऑटो स्टैंड से एक देशी पिस्तौल और एक जिन्दा गोली के साथ एक बदमाश को पकड़ लिया। धराये की पहचान फुलपरास थाना के मुरली गांव के रविंद्र साफी के रूप में की गई है। यह जानकारी नरहिया थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को लौकही थाना क्षेत्र से बदमाश ने एक बाइक छीनी था। बरामद बाइक वही लूट की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार बदमाश के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी भी दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।