Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलThieves Steal Jewelry and Cash Worth 15000 from Ramautar Saini s Home in Sheikhpuri Khalsa

चोरों ने घर से जेवरात और नकदी चुराई, जाग होने पर भागे

थाना एंचोडा कंबोह के गांव शेखपुरी खालसा में रामौतार सैनी के घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और 15000 की नगद चोरी की। रामौतार ने पुलिस को तहरीर दी। चोरी की घटना रात में हुई जब परिवार सो रहा था। चोरों...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 26 Aug 2024 08:02 AM
share Share

थाना एंचोडा कंबोह क्षेत्र के गांव शेखपुरी खालसा निवासी रामौतार सैनी के घर से रविवार की रात चोर सोने चांदी के जेवर सहित 15000 की नगद नगदी चुरा कर चोर भाग गए। किसान ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरी खालसा निवासी रामौतार सैनी अपने परिवार के साथ रविवार की रात को घर में बने बरामदे में सो रहा था जबकि पुत्रवधू कमरे के अंदर सो रही थी। रात में करीब 12:00 बजे दीवार कूदकर चोर अंदर घुस गए और कमरे में अलमारी संदूक में रखें सोने चांदी के आभूषण, दो अंगूठी सोने, एक सोने का ताबीज, एक जोड़ी पाजेब चांदी व दो चेन चांदी की तथा 15000 रुपए की नगद नगदी निकाल ली और जैसे ही बाद में पुत्रवधू कविता के कानों से कुंडल खींचने का प्रयास किया तो कविता की आंख खुल गई। उसकी चीख निकल गई। चीख की आवाज सुनकर घर में सो रहे सभी सदस्य जाग गऐ। इतने में मौका पाकर कर सामान लेकर चोर भाग गए और शोर की आवाज सुन पड़ोसी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। देखा तो अलमारी के ताले टूटे पड़े थे वह संदूक खुला पड़ा था। जिसमें रखा सामान गायब निकला। रामौतार सैनी ने बताया कि वह एक छोटा सा किसान मजदूर है जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। चोरी होने से उसे कई हजार रुपए का नुकसान हुआ है। चोरी की तहरीर थाना पुलिस को दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें