Congress Protests Against BJP Minister s Insult to Army Officer in Madhya Pradesh कर्नल सोफिया के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsCongress Protests Against BJP Minister s Insult to Army Officer in Madhya Pradesh

कर्नल सोफिया के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sambhal News - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 16 May 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
कर्नल सोफिया के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की गई टिप्पणी के विरोध में किया। कांग्रेसियों ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में सदर तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान देश, नारी शाक्ति और सेना का अपमान है। विजय शाह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम ने कहा कि विजय शाह को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा कायम कर जेल में डाला जाए। इस अवसर पर हाजी मरगूब आलम, अमित उठवाल एडवोकेट, संजय सक्सेना, सतपाल सिंह, संजीव कुमार साहू, दाऊद पाशा, अंजार मंसूरी, बृजपाल ,विनोद, प्रदीप, मनोज भास्कर,इंजमाम अली एडवोकेट, हसीन, रामगोपाल, मोहम्मद शारिक,समा बी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।