Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़samajwadi party left the claim in haryana and increased the heartbeats of congress in up leaders are worried

सपा ने हरियाणा में दावेदारी छोड़ यूपी में बढ़ा दीं कांग्रेस की धड़कनें, चिंता में पड़े नेता

  • समाजवादी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में दावेदारी छोड़कर और इंडिया गठबंधन को पूर्ण समर्थन देने का एलान करके UP कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा दी है। पार्टी नेताओं को यह चिंता सताने लगी है कि सपा अब यूपी के उपचुनाव में सीटें छोड़ने पर सख्त रुख अपनाएगी।

Ajay Singh हिन्दुस्तान, लखनऊ। विशेष संवाददाताSun, 8 Sep 2024 02:26 AM
share Share

Samajwadi Party-Congress: समाजवादी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में दावेदारी छोड़कर और इंडिया गठबंधन को पूर्ण समर्थन देने का एलान करके यूपी कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा दी है। पार्टी नेताओं को यह चिंता सताने लगी है कि सपा अब यूपी के उपचुनाव में सीटें छोड़ने पर सख्त रुख अपनाएगी। संभव है कि वह बिना कोई सीट छोड़े ही कांग्रेस से समर्थन की मांग करे।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव के बाद होने वाले महाराष्ट्र व झारखंड विधानसभा के चुनाव के साथ यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संभावित है। इस उप चुनाव में भी लोकसभा की तरह ही सपा व कांग्रेस का गठबंधन होने की संभावना है। ऐसे में कांग्रेस में संगठन के स्तर से 10 में पांच सीटों पर अपनी दावेदारी करने की मांग उठती रही है। तीन सीटों गाजियाबाद, खैर (अलीगढ़) और मीरापुरा (मुजफ्फरनगर) पर तो उसका दावा तो कुछ ज्यादा ही है। हालांकि तब उसे सपा खेमे से ज्यादा से ज्यादा दो सीटें ही मिलने के संकेत मिल रहे थे। अब हरियाणा के परिदृश्य में बदलाव के बाद इस रुख में भी बदलाव आ सकता है। सपा पहले हरियाणा में भी चुनाव लड़ने की इच्छुक थी, लेकिन कांग्रेस की तरफ से कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने अपने कदम वापस खींच लिए।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इंडिया गठबंधन में बने रहते हुए सपा सभी 10 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है या मात्र एक सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने पर राजी हो सकती है। यह स्थिति यूपी कांग्रेस को असहज करने वाली होगी। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह बनाए रखने के लिए उप चुनाव में अपनी असरदार उपस्थिति बनाए रखना चाहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें