Ramadan 2025: रमजान का दसवां रोजा, देखें यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार और कल सहरी का वक्त
- दसवें रोजे को रहमत का शामियाना और बरकत का आशियाना कहा जाता है। कल से यानी ग्यारहवें रोजे से 10 दिनों का दूसरा अशरा गुनाहों से माफी का चलेगा। इस अशरे में रोजेदारों को खूब इबादत और कुरान की तिलावत करनी चाहिए। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए।

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान का दसवां रोजा 11 मार्च 202 को रखा जा रहा है। 10वें रोजे के साथ ही तीन अशरों में बंटे रमजान के महीने में पहला अशरा भी समाप्त हो रहा है। दसवें रोजे को रहमत का शामियाना और बरकत का आशियाना कहा जाता है। कल से यानी ग्यारहवें रोजे से दस दिनों का दूसरा अशरा गुनाहों से माफी का चलेगा। इस अशरे में रोजेदारों को खूब इबादत और कुरान की तिलावत करनी चाहिए। साथ ही ज्यादा से ज्यादा अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए। चुगली करने वाले, दिल में कीना (बुग्ज) रखने वालों की रोजा अल्लाह कबूल नहीं करता है।
इसके अतिरिक्त अपने मां-बाप की सेवा नहीं करने वाले और उनसे तेज आवाज में बात करने, उनका कहना नहीं मानने वाले सख्श की रोजा और दुआएं दोनों ही कबूल नहीं होती है। क्योंकि मां के कदमों में जन्नत है और बाप जन्नत की सीढ़ी है। जिसने अपने मां-बाप को राजी कर लिया। उसका आखिरत में बेड़ा पा हो जाएगा। साथ ही दुनियां में भी उसकी हर मुश्किल आसान हो जाएगी। प्रयागराज की तरसुइया स्थित हकीम जी की मस्जिद में सोमवार को नौ रोजा तरावीह मुकम्मल होने पर हाफिज मोहम्मद कैफ ने तरावीह कुरान सुनाई।
उन्होंने कुरान मुकम्मल करने के बाद दुआए खैर की। अपने बयान में कहा कि हम समझते हैं कि तरावीह पढ़कर और रोजा रखकर अल्लाह को खुश कर देंगे लेकिन पांच वक्त की नमाज अल्लाह के यहां पहले पूछी जाएगी। इसलिए हम सबको सबसे पहले नमाज पढ़नी चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि यूपी के प्रमुख शहरों में मंगलवार यानी आज इफ्तार और बुधवार को यानी कल सहरी का समय क्या रहेगा-
सहरी-इफ्तार का समय
लखनऊ- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:25 बजे शाम, शिया 6:14 बजे शाम
सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 4:49 बजे प्रात:, शिया 4:55 बजे प्रात:
अलीगढ़- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:24 बजे शाम, शिया 6:34 बजे शाम
सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 5:09 बजे प्रात:, शिया 5:05 बजे प्रात:
प्रयागराज- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:14 बजे शाम, शिया 6:22 बजे शाम
सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 4:49 बजे प्रात:, शिया 4:48 बजे प्रात:
बरेली- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:22 बजे शाम, शिया 6:31 बजे शाम
सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 4:55 बजे प्रात:, शिया 5:04 बजे प्रात:
कानपुर- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:18 बजे शाम, शिया 6:27 बजे शाम
सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 5:01 बजे प्रात:, शिया 4:52 बजे प्रात:
मेरठ- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:29 बजे शाम, शिया 6:37 बजे शाम
सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 5:12 बजे प्रात:, शिया 5:04 बजे प्रात:
मुरादाबाद- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:34 बजे शाम, शिया 6:24 बजे शाम
सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 5:05 बजे प्रात:, शिया 5:01 बजे प्रात:
वाराणसी- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:15 बजे शाम, शिया 6:04 बजे शाम
सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 4:50 बजे प्रात:, शिया 4:54 बजे प्रात:
गोरखपुर- इफ्तार (11 मार्च) रोजा मंगलवार सुन्नी 6:08 बजे शाम, शिया 6:19 बजे शाम
सहरी (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी 4:51 बजे प्रात:, शिया 4:47 बजे प्रात: