UPPSC Assistant Registrar Exam 2024 Begins Candidates Find Papers Challenging इतिहास, राजनीति विज्ञान के सवालों में उलझे अभ्यर्थी, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUPPSC Assistant Registrar Exam 2024 Begins Candidates Find Papers Challenging

इतिहास, राजनीति विज्ञान के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

Prayagraj News - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कुलसचिव भर्ती परीक्षा-2024 रविवार से शुरू हुई। पहले दिन इतिहास और राजनीति विज्ञान के प्रश्न पूछे गए, जिन्हें अभ्यर्थियों ने कठिन बताया। 38 पदों के लिए 6569...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 27 April 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
इतिहास, राजनीति विज्ञान के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव भर्ती परीक्षा-2024 रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। इतिहास और राजनीति विज्ञान के प्रश्न पूछे गए। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर कठिन बताया। कहा, सामान्य अध्ययन के पेपर में पूछा गया कि लोकतंत्र में राष्ट्रपति की भूमिका पर प्रकाश डालें। इससे यह तय होता है कि पेपर हाल में ही बनाया गया है। यह प्रश्न पूछा गया कि शीत युद्ध के दौरान एवं वर्तमान में गुटनिरपेक्ष आंदोलन की चर्चा कीजिए। गुप्त काल में वैज्ञानिक प्रगति पर टिप्पणी, विकसित भारत लक्ष्य 2047 के समक्ष क्या-क्या चुनौतियां हैं। पहले दिन प्रयागराज में 15 केंद्रों पर परीक्षा हुई। सहायक कुलसचिव के 38 पदों के लिए 6569 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 28 अप्रैल को एक पाली में सुबह 9:30 से 12:30 तक परीक्षा होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।