Tribute to Dr Ambedkar Congress Celebrates His Birth Anniversary कांग्रेसियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTribute to Dr Ambedkar Congress Celebrates His Birth Anniversary

कांग्रेसियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन

Prayagraj News - शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को डॉ. आंबेडकर की जयंती पर हाईकोर्ट चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दलितों के अधिकारों की लड़ाई में डॉ. आंबेडकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 14 April 2025 07:26 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉ. आंबेडकर की जयंती पर सोमवार दोपहर हाईकोर्ट चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने दलितों को उनका हक और आत्मसम्मान दिलाने के लिए दमनकारी, शासकवर्ग और एकाधिकारवादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इस दौरान सांसद उज्जवल रमण सिंह, शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल व अशफाक अहमद, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, मनीष मिश्रा, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, दिनेश सोनी, मुकुंद तिवारी, सुधाकर तिवारी, विवेकानंद आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।