Prayagraj Business Community Honors 60 for Kumbh Mela Service मेयर सहित 60 लोगों को महाकुम्भ रत्न से नवाजा, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Business Community Honors 60 for Kumbh Mela Service

मेयर सहित 60 लोगों को महाकुम्भ रत्न से नवाजा

Prayagraj News - प्रयागराज में शनिवार को आदर्श व्यापार मंडल और सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल ने 60 व्यक्तियों को महाकुम्भ रत्न सम्मान से नवाजा। मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी ने व्यापार मंडल की ओर से पहले सम्मानित...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 18 May 2025 10:22 AM
share Share
Follow Us on
मेयर सहित 60 लोगों को महाकुम्भ रत्न से नवाजा

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के व्यापारी, अफसर और महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की मदद करने वाले 60 लोगों को महाकुम्भ रत्न सम्मान से नवाजा। सिविल लाइंस में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी को पहले व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों को मेयर ने सम्मानित किया। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने बताया कि क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह, डॉक्टर वीके कश्यप, डॉ. मनोज, व्यापारी विजय कुमार समेत 60 को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वाति निरखी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।