Women s March Against Madhya Pradesh Minister Vijay Shah s Controversial Comments on Army Officer मप्र के मंत्री के खिलाफ सपा का शर्म करो मार्च, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsWomen s March Against Madhya Pradesh Minister Vijay Shah s Controversial Comments on Army Officer

मप्र के मंत्री के खिलाफ सपा का शर्म करो मार्च, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी

Pilibhit News - पीलीभीत में समाजवादी महिला सभा ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ एक जोरदार मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 15 May 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
मप्र के मंत्री के खिलाफ सपा का शर्म करो मार्च, कलेक्ट्रेट में नारेबाजी

पीलीभीत। मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ समाजवादी महिला सभा का शर्म करो मार्च जोर शोर से निकाला गया। विरोध में सड़क से लेकर कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर कार्यवाही की मांग की गई। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा वर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार समेत सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह और सपा के वरिष्ठ नेता यूसुफ कादरी आदि पदाधिकारियों की अगुवाई में महिला सभा ने कहा कि जब पूरा देश भारतीय सेना की महिला अफसरों पर गर्व कर रहा है, तब भाजपा सरकार के मंत्री का बयान शर्मनाक है।

भारत पाकिस्तान के बीच अघोषित वार के बाद जारी सीजफायर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक दलों से लेकर आम महिलाओं में रोष है। हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री के खिलाफ इंदौर के मानपुर में मुकदमा कायम कर लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले में मंत्री विजय शाह को फटकार लगा चुका है परन्तु भाजपा ने अभी तक इस्तीफ़ नही लिया है। जिससे यह जगजाहिर हों गया है की भाजपा सरकार और उसके मंत्री महिला विरोधी हैं। मंत्री विजय शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, काशीराम सरोज, अमित पाठक, सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार, अजय भारती, हरगोविंद गंगवार, ज्योति प्रकाश शुक्ला, धनपति वर्मा, हरिपाल सिंह लोधी, संजय सिंह यादव, सतीश चंद्र वर्मा, मीना दीक्षित, सदाकत अली,मीता सिंह, कोहिनूर आलम अंसारी,विवेक यादव,शायर अली,रेखा सिंह,दिनेश कुमार वर्मा,राजेश कुमार श्रीवास्तव,गोविंद पांडेय एडवोकेट,विकास रस्तोगी,शाहनवाज अली,प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट,अनीता वर्मा, नत्थो देवी,आशीष कुमार, रोहिताश कुमार,दिगम्बर दास,फूलमती, ज्ञानीराम,सर्वेश कुमार, गोदनलाल वर्मा,अनीता शर्मा,अंगूर वती, केतकी देवी,कलावती, सावित्री देवी सहित तमाम सपा महिला सभा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।