सत्य के पथ पर आती हैं कठिनाइयां पर मिलती है संतुष्टि
Pilibhit News - बरखेड़ा में भगवान के स्मरण से भाईचारा और प्रेमभाव बढ़ता है। कथावाचक प्रेममूर्ति पंकज मिश्र ने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने से कठिनाइयों का सामना करना आसान होता है। नवनिर्मित श्री संकट मोचन हनुमान...

बरखेड़ा। भगवान के स्मर्ण से मनुष्य के अंदर भाईचारा और प्रेमभाव बढ़ता है। सत्य के मार्ग पर चलने से कठिनाइयों का आने के बाद भी कोई दिक्कत नहीं होती। यह बात फर्रुखाबाद से आए कथावाचक प्रेममूर्ति पंकज मिश्र ने अनुयायियों को बताई। थाना परिसर में नवनिर्मित भव्य श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुक्रवार शुरू हो गया है। छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ है। शुक्रवार को पहले दिन मुख्य यजमान थाने के उप निरीक्षक सुभाष चंद्र पाठक ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। इसके बाद कथावाचक ने कहा कि भगवान का स्मर्ण करने से मनुष्य के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। छह दिवसीय कार्यक्रम के तहत 28, 29 और 30 अप्रैल को मंदिर में श्रीराम दरबार, राधा कृष्ण, मां दुर्गा, हनुमान जी, गणेश जी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से संपन्न कराई जाएगी। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विश्नोई, आचार्य श्याम देव, ज्ञान त्रिपाठी, शिवओम, वेदपाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।