Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़पीलीभीतIncreased Vigilance in Seharamau North After Tiger Attack on Villager Munish Kumar

सेहरामऊ में वनाधिकारियों ने बढ़ाई निगरानी

सेहरामऊ उत्तरी में ग्रामीण मुनीश कुमार पर हमले के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। वनाधिकारियों ने क्षेत्र में बाघ और तेंदुए के निशान पाए हैं। ग्रामीणों को गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी गई है। मुनीश...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 26 Aug 2024 07:11 PM
share Share

सेहरामऊ उत्तरी में ग्रामीण मुनीश कुमार पर हमले के बाद संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। सामाजिक वन क्षेत्र खुटार और पीलीभीत के वनाधिकारियों ने नजर बनाए रखी। हालांकि संबंधित क्षेत्र में बाघ और तेंदुए देानों की मौजूदगी के निशान मिले हैं। ऐसे में यहां ग्रामीणों को एहतियातन गाइड लाइन का पालन करने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्र में पिछले दिवस दुर्जुनपुर के मुनीश कुमार खेत की तरफ गए थे। तभी बाघ ने हमला कर दिया था और लहुलहान कर दिया था। इसके बाद ग्रामीण का उपचार किया जा रहा है। इधर संबंधित क्षेत्र में वनाधिकारियों ने पड़ताल की तो हरीपुर रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बाघ का ही हमला है। हालांकि संबंधित क्षेत्र सामाजिक वानिकी के अंतर्गत आता है और खुटार रेंज के कर्मी इस पर नजर बनाए हुए हैं। पांच दिन पूर्व न्यूरिया क्षेत्र और अब बीते दिवस खेत पर गए ग्रामीण पर बाघ के हमले के बाद वनाधिकारी चिंतित हो उठे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें