Grand Statue of Lord Parshuram to be Installed at Ghunghchai Chauraha in Puranpur घुंघचाई चौराहा पर बनेगा परशुराम चौक, लगेगी भव्य प्रतिमा, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsGrand Statue of Lord Parshuram to be Installed at Ghunghchai Chauraha in Puranpur

घुंघचाई चौराहा पर बनेगा परशुराम चौक, लगेगी भव्य प्रतिमा

Pilibhit News - पूरनपुर के घुंघचाई चौराहे पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा यह मांग की गई थी, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 13 Feb 2025 04:51 PM
share Share
Follow Us on
घुंघचाई चौराहा पर बनेगा परशुराम चौक, लगेगी भव्य प्रतिमा

पूरनपुर। नगर में घुंघचाई चौराहा पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कर चौक बनाया जाएगा। इसको लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। प्रतिमा स्थापित करने का कार्य जल्द शुरू होगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा घुंघचाई चौराहे पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मांग उठाई जा रही थी। चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने उनकी मांग का संज्ञान लिया। एक दिन पहले माघ पूर्णिमा के अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों, नगर पालिका अध्यक्ष सहित तमाम लोगों की मौजूदगी में विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। यह पूजन पंडित अनिल शास्त्री ने संपन्न कराया। भगवान परशुराम से लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। महासभा के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार जताया। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष आनंद मिश्र, रामगिरीश मिश्र, महेंद्र मिश्रा, निरंकार पांडेय, रामौतार, प्रवीण, चैतन्य देव मिश्र, हरगोविंद वाजपेई, नवनीत मिश्र, महेश, रोहित मिश्र, सुनील, सिद्वार्थ, अनुराग, आलोक, रितेश, प्रिंस शंखधार, राजेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।