Police Brutality Against Lawyers in Ghaziabad Court Sparks Strike बार संघ के पदधिकारियों ने की कलम बंद हड़ताल , Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsPolice Brutality Against Lawyers in Ghaziabad Court Sparks Strike

बार संघ के पदधिकारियों ने की कलम बंद हड़ताल

Muzaffar-nagar News - बार संघ के पदधिकारियों ने की कलम बंद हड़ताल

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरMon, 4 Nov 2024 05:24 PM
share Share
Follow Us on
बार संघ के पदधिकारियों ने की कलम बंद हड़ताल

पांच दिन पूर्व गाजियाबाद के न्यायालय में जज व अधिकवक्ताओं के बीच हुए विवाद में पुलिस द्वारा की गई बर्बरता को लेकर सोमवार को खतौली बार संघ के पदधिकारियों ने कलमबंद हड़ताल की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई की जाए। गत 29 अक्तूबर को गाजियाबाद के न्यायालय में वकीलों व जजों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए। बताया कि जजों के कहने पर पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठी बरसाई है। इसी बात से नाराज सोमवार को खतौली बार संघ के अध्यक्ष सरदार जितेन्द्र सिंह व महासचिव सचिन आर्य के नेत्तृव में बार संघ के अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल की। हड़ताल होने के चलते फरियादी तहसील का चक्कर काटते नजर आए। फरियादियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बार संघ के सभी पदधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।